राजस्थान में हमने 22 लाख किसानों का कर्ज़ माफ किया: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने 22 लाख किसानों का कर्ज़ माफ किया है। राहुल ने आगे कहा कि राज्य में 8 लाख किसानों को मुफ्त बिजली मिलती है। बकौल राहुल गांधी, उनकी पार्टी किए गए वादों को पूरा करती है।