राजस्थान में हर महीने की 28 तारीख को 15 किमी पैदल चलकर जनसुनवाई करेंगे कांग्रेस नेता

राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को कहा कि राज्य में हर महीने की 28 तारीख को पार्टी का हर नेता व पदाधिकारी 15 किलोमीटर पैदल चलेगा और जनसुनवाई करेगा। उन्होंने कहा, "इस पदयात्रा में नेता सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे जिससे लोग इनका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठा सकें।"

Load More