राजस्थान में हल्दी की रस्म के दौरान करंट लगने से दूल्हे की हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में मंगलवार को एक होटल में हल्दी की रस्म के दौरान करंट लगने से 29 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने एक लोहे का खंभा पकड़ लिया था जिससे उसे करंट लगा। परिजन के अनुसार, हल्दी की रस्म के बीच युवक स्विमिंग पूल की ओर चला गया था जहां उसे करंट लगा।