राजस्थान में हाईवे किनारे चाय पीने रुके परिवार की कार से 8 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण
दौसा (राजस्थान) में शनिवार रात को एक परिवार की कार से 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बालाजी का दर्शन करने जा रहा परिवार जयपुर-आगरा हाईवे किनारे एक ढाबे में चाय पीने के लिए रुका था। बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।