राजस्थान में हादसे में उड़े कार के परखच्चे, बहनों की शादी से 1 दिन पहले 3 कज़न की हुई मौत

सीकर (राजस्थान) में शनिवार रात पोल से टकराने के बाद एक कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसे में मरने वाले शीशराम ओला नामक युवक की 2 चचेरी बहनों की रविवार को शादी होनी थी। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, अन्य दोनों मृतक दुल्हनों के मौसेरे भाई थे।

Load More