राजस्थान में हाल ही में खरीदी गई नई कार में आग लगने से ज़िंदा जलकर महिला की हुई मौत
पाली (राजस्थान) में गुरुवार को एक कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार एक महिला की ज़िंदा जलकर मौत हो गई जबकि उसके पति ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से महिला का पति भी झुलस गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल परिजन, दंपति ने हाल ही में नई कार खरीदी थी।