राजस्थान में हिजाब पर बैन लगना चाहिए: राज्य के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा
राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में हिजाब को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच राज्य के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि यहां हिजाब पर बैन लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों समेत कई देशों में हिजाब पर प्रतिबंध है। बकौल मीणा, अनुशासन के लिए ज़रूरी है कि सभी को एक ही यूनिफॉर्म में स्कूल आना चाहिए।