राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर ने थाने के अंदर हवालात में किया सुसाइड, कंबल को फाड़कर बनाया फंदा
जयपुर (राजस्थान) के मुहाना थाने के हवालात में बंद 40 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ललित बैरवा ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, ललित ने कंबल को फाड़कर फंदा बनाया था और उसने हवालात के बाथरूम में खुदकुशी की। बकौल रिपोर्ट्स, ललित को चोरी के एक मामले में 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।