राजस्थान में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और 22 नेताओं को राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्री पद की शपथ दिलवाई। राजस्थान में 12 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 5 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्रियों में किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर और अविनाश गहलोत शामिल हैं।