राजस्थान में हुई बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक में शामिल नहीं हुईं वसुंधरा राजे: रिपोर्ट्स
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई बीजेपी नेता शामिल हुए।