राजस्थान में हुई बैंक लूट का वीडियो आया सामने, काउंटर पर चढ़कर फायरिंग करता दिखा बदमाश
भरतपुर (राजस्थान) में शुक्रवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में हुई करीब ₹23,000 की लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 3 बदमाशों में से 1 बदमाश बैंक के काउंटर पर चढ़कर हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। करीब 8 मिनट में लूट को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।