राजस्थान में हॉस्टल में घुसे पैंथर ने छात्रा पर की हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो
उदयपुर (राजस्थान) में सेक्टर-4 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार को एक पैंथर घुस गया जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पैंथर ने एक छात्रा पर भी हमला करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों को कमरों में बंद कर पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।