राजस्थान सरकार ने जारी किया जाति आधारित सर्वे कराने का आदेश
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में जाति आधारित सर्वे कराने को लेकर शनिवार देर रात आदेश जारी कर दिया। सरकार के मुताबिक, सर्वे में नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर के संबंध में जानकारी और आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। बकौल सरकार, सर्वेक्षण से प्राप्त सूचनाएं व आंकड़े ऑनलाइन फीड होंगे और इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर व मोबाइल ऐप बनाया जाएगा।