राजस्थान में होटल में शादी समारोह के दौरान 6 वर्षीय बच्ची से रेप करने का आरोपी हुआ अरेस्ट
दौसा (राजस्थान) के होटल में शादी समारोह के दौरान 6 वर्षीय बच्ची से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी होटल के पास ही रहता है और वारदात के वक्त वह शराब के नशे में था। बकौल पुलिस, आरोपी को पकड़ने के लिए एसआईटी की कई टीमें गठित की गई थीं।