राजस्थान में ₹12 करोड़ कीमत की लाल चंदन की 3800 किलो लकड़ियां पकड़ी गई
जयपुर (राजस्थान) में राजस्थान पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की टीम ने 3808.60 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ियां बरामद कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लकड़ी की कीमत ₹12 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने लकड़ियों को गाड़ियों में लादते वक्त तस्करों को पकड़ा व आरोपियों से 2 कार भी ज़ब्त की हैं।