राजस्थान में ₹1.40 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ इंजीनियर
सीकर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक ठेकेदार से ₹1.40 लाख की रिश्वत लेते हुए समग्र शिक्षा अभियान में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात संविदाकर्मी संदीप चौधरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बकौल एसीबी, अभियंता ने करीब ₹35 लाख का बिल पास कराने को लेकर रिश्वत मांगी थी। उसके घर की भी तलाशी ली गई।