राजस्थान में ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने को लेकर निलंबित हुईं एएसपी दिव्या का पुश्तैनी घर सील
राजस्थान में एक संदिग्ध ड्रग डीलर से ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने को लेकर निलंबित हुईं एएसपी दिव्या मित्तल का चिड़ावा (झुंझुनू) स्थित पुश्तैनी घर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सील कर दिया। दरअसल, एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है जिसे लेकर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।