राजस्थान में ₹25,000 का इनामी शख्स हुआ अरेस्ट, लव अफेयर में बहन की गोली मारकर की थी हत्या

करौली (राजस्थान) में ₹25,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान छिपाने के लिए भेष बदलकर मटर की खेती करता था। चार साल से फरार चल रहे आरोपी पर लव अफेयर में बहन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप है। आरोपी मासलपुर थाने के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।

Load More