राजस्थान में ₹288 करोड़ की लागत से कहां-कहां बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज?
राजस्थान सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए मंज़ूरी दी है जिस पर कुल ₹287.70 करोड़ खर्च होंगे। ये रेलवे ओवरब्रिज बीकानेर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 27, नागौर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 72, सीकर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 189 और चूरू में लेवल क्रॉसिंग संख्या 167-A पर बनाए जाएंगे।