राजस्थान में ₹3 लाख से अधिक कीमत की गर्भवती कुतिया हुई चोरी, केस दर्ज
जयपुर (राजस्थान) में एक घर से ₹3 लाख से अधिक कीमत की गर्भवती कुतिया चोरी हो गई है जिसको लेकर एक अज्ञात शख्स पर केस दर्ज हुआ है। कुतिया के मालिक ने कहा, "मैंने ग्रेट डेन नस्ल की इस कुतिया को घर की रखवाली के लिए पाला था।" बकौल मालिक, कुतिया के गर्भवती होने के चलते इसकी कीमत अधिक थी।