राजस्थान में ₹35,000 लूटकर भाग रहे शख्स ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, एक पैर हुआ फ्रैक्चर

सिरोही (राजस्थान) में लूट के एक आरोपी ने एएसआई पर कार चढ़ा दी जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। एएसआई को सूचना मिली थी कि आरोपी ₹35,000 लूटकर भाग रहा है जिसको लेकर थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी की लोकेशन गुजरात की मिली है।

Load More