राजस्थान में ₹5,625 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
राजस्थान में मंगलवार को ₹5,625 करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। लोकार्पण वाली परियोजनाओं में एनएच-48 पर किशनगढ़-गुलाबपुरा 6 लेन सेक्शन व गुलाबपुरा-चित्तौड़गढ़ 6 लेन सेक्शन, फतेहनगर में एनएच-162ए पर 4-लेन आरओबी और मंडरायल में चंबल नदी पर हाई लेवल ब्रिज शामिल है। साथ ही ₹1,850 करोड़ की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ।