राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, तोड़े गए गाड़ियों के शीशे
राजस्थान यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) ऑफिस के बाहर छात्रों के 2 गुटों में मारपीट हो गई जिसमें कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। इसके बाद एक गुट के छात्र कुलपति सचिवालय में धरना दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते दिख रहे हैं।