राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बने चहल
लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किसी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के किसी स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। चहल ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लिए और अब आईपीएल-2022 में उनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आईपीएल-2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 विकेट लिए थे।