राजस्थान रॉयल्स ने मलिंगा को बनाया तेज़ गेंदबाज़ी कोच, पैडी अप्टन बने 'टीम कैटेलिस्ट'
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 से पहले लसिथ मलिंगा को तेज़ गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। 2021 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मलिंगा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। मलिंगा ने कहा, "आईपीएल में वापसी करना शानदार एहसास है।" वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए इससे पहले काम कर चुके पैडी अप्टन को 'टीम कैटेलिस्ट' बनाया गया है।