राजस्थान विधानसभा के सामने कार की छत से की गई आतिशबाज़ी, हरिहरन ने शेयर किया वीडियो
जयपुर (राजस्थान) में विधानसभा के सामने कुछ युवकों द्वारा ट्रैफिक के बीच कार की छत पर खड़े होकर आतिशबाज़ी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सिंगर हरिहरन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। बकौल पुलिस, पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वीडियो कब और किस समय का है।