राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 23 की जगह 25 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख 23 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर करने का एलान किया है। बकौल आयोग, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने 23 नवंबर को बड़े पैमाने पर शादियों व सामाजिक कार्यक्रमों के चलते मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी जिस पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया।