राजस्थान विधानसभा चुनाव के किन 8 उम्मीदवारों की संपत्ति है शून्य?

'एडीआर' के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के 8 उम्मीदवारों ने अपनी कुल संपत्ति शून्य घोषित की है। ये उम्मीदवार ब्यावर से पुरुषोत्तम भाटी (निर्दलीय), मुंडावर से वेदप्रकाश यादव (निर्दलीय), बहरोड़ से हेमंत शर्मा (आईपीजीपी), थानागाजी से बनवारी लाल (बसपा), नोखा से कन्हैयालाल (निर्दलीय), रायसिंहनगर से नाहर सिंह (एमकेएडी), डाग से बद्रीलाल (एएसपी) और सवाई माधोपुर से दीपक कुमार (एसएमबीएसपी) हैं।

Load More