राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को आपराधिक रिकॉर्ड की 3 बार देनी होगी सार्वजनिक सूचना
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी 3 बार अलग-अलग तय अवधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित और टीवी चैनल्स में प्रसारित करानी होगी। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों को भी 'आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को उम्मीदवार क्यों बनाया' की जानकारी प्रकाशित करानी होगी।