राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। पार्टी ने सचिन पायलट, शशि थरूर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कन्हैया कुमार और पवन खेड़ा को भी स्टार प्रचारक बनाया है।