राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें 43 नाम शामिल हैं। इस सूची में राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइन्स और प्रमोद भाया को अंता विधानसभा सीट से टिकट मिला है जबकि राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से टिकट मिला है।