राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं ने डाला वोट

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए जारी मतदान में केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद दीया कुमारी, राज्य मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय समेत कई नेताओं ने वोट डाला है। झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंदिर में पूजा-अर्जना करने के बाद वोट डाला।

Load More