राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दाखिल किया नामांकन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

Load More