राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 26 उम्मीदवार किए घोषित; सूची हुई जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बसपा ने नई सूची में 26 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बसपा ने सिरोही से पहले घोषित उम्मीदवार सुरेश कुमार की जगह मूलाराम परमार को जबकि जहाज़पुर से भारती ठाकुर, संगरिया से विजय किलानिया, अलवर शहर से नेहा शर्मा, अलवर ग्रामीण से जगदीश मेहरा और शाहपुरा से तुलसीदास चिंतामणी को टिकट दिया है।