राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 3 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। बसपा ने धौलपुर शहर सीट से रितेश शर्मा, भरतपुर की नगर सीट से खुर्शीद अहमद, भरतपुर की नदबई सीट से खेमकरण तौली को टिकट दिया है। गौरतलब है कि 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा को 6 सीटों पर जीत मिली थी।