राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने झालरापाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने अंबेर से सतीश पूनिया, नागौर से ज्योति मिर्धा, बीकानेर पूर्व से सिद्धी कुमारी व सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को उम्मीदवार बनाया है।