राजस्थान विधानसभा चुनाव में 30% मौजूदा विधायकों के कटेंगे टिकट: राजस्थान कांग्रेस प्रमुख
राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने 'द हिंदू' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 30% मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी। वहीं, डोटासरा ने मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कहा, "यह पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और कांग्रेस का विधायक दल चुनाव के बाद तय करेगा।"