कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी पार्टी के सबसे कम संपत्ति वाले 2 विधायकों को फिर से दिया टिकट
कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी पार्टी के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया को राज्य में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए फिर से टिकट दिया है। एडीआर के मुताबिक, मुकेश के पास कुल ₹5.92 लाख जबकि रामनिवास के पास कुल ₹6.45 लाख की संपत्ति है। मुकेश को लाडनूं जबकि रामनिवास को परबतसर सीट से टिकट मिला है।