राजस्थान विधानसभा चुनाव में कितने प्रतिशत महिलाओं और पुरुषों ने किया मतदान?

राजस्थान में शनिवार को विधानसभा चुनाव-2023 के लिए हुए मतदान के दौरान कुल 75.45% वोटिंग हुई जिसमें ईवीएम से 74.62% मतदान हुआ। राज्य में 74.53% पुरुषों ने और 74.72% महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं ने पोकरण विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 88.23% मतदान किया और कुशलगढ़ व तिजारा क्रमश: 87.54% व 85.45% के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

Load More