राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बीजेपी नेता के समर्थकों ने जलाए पार्टी के झंडे
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 में कोटपूतली से बीजेपी के प्रत्याशी रहे मुकेश गोयल ने आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर कहा है, "बीजेपी की करारी हार होगी। वह 40-50 सीट पर सिमट जाएगी।" गोयल के समर्थकों ने इसके विरोध में पार्टी के झंडे जलाए। आगामी चुनाव में बीजेपी ने कोटपूतली से हंसराज पटेल गुर्जर को टिकट दिया है।