राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रमुख चेहरों के सामने कौन हैं उम्मीदवार?
राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ जबकि टोंक में सचिन पायलट के सामने अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने झालरापाटन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ रामलाल चौहान और झोटवाड़ा से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ के सामने अभिषेक चौधरी को टिकट दिया है।