राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ रहे कितने उम्मीदवार हैं निरक्षर?

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 लड़ रहे 11 उम्मीदवारों ने खुद को निरक्षर घोषित किया है। बकौल एडीआर, 774 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच, 916 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर और 137 उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर बताया है। इस चुनाव के 37 उम्मीदवार डिप्लोमाधारक हैं।

Load More