राजस्थान विधानसभा में करीब 7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने के दौरान गलती से करीब 7 मिनट तक पिछले साल का बजट पढ़ते रहे। मंत्री महेश जोशी के टोकने पर मुख्यमंत्री रुक गए। बीजेपी नेताओं ने बजट लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।