राजस्थान विधानसभा में गिग वर्कर्स के लिए बिल पास होने पर राहुल गांधी ने शेयर किया नोट
राजस्थान विधानसभा में 'प्लैटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण और कल्याण) विधेयक 2023' के पास होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नोट शेयर किया है। राहुल ने लिखा, "यह कानून गिग इकोनॉमी के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देगा और करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार का आधार बनेगा।" उन्होंने लिखा, "गरीबों और मेहनतकश लोगों के साथ हम हमेशा खड़े हैं।"