राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक 55 लोग किए गए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक 7 महिलाओं समेत 55 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, महिलाओं को 2 दिन और बाकी आरोपियों को 4 दिन की हिरासत में भेजा गया है। पेपर लीक के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और यह अब जनवरी में होगी।