राजस्थान सचिवालय की बैठकों में समोसे व जलेबी पर लगी रोक, रोस्टेड चना व मखाना परोसा जाएगा

राजस्थान सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल और कमिटी रूम्स में होने वाली सभी विभागों की बैठकों में समोसे, जलेबी, नमकीन इत्यादि परोसने पर रोक लगा दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, अब बैठकों में रोस्टेड चना, रोस्टेड मूंगफली, मखाने और मल्टीग्रेन बिस्किट इत्यादि ही परोसा जाएगा। वहीं, अब कांच की बोतल व गिलास में पानी दिया जाएगा।

Load More