राजस्थान सरकार करेगी 50,000 'महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों' की नियुक्ति

राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए 50,000 'महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों' की नियुक्ति की जाएगी। प्रेरकों को ₹4,500/माह मानदेय मिलेगा और उनकी ग्राम पंचायत और शहरों में वॉर्ड स्तर पर तैनाती होगी। प्रेरकों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम 50 वर्ष रहेगी।

Load More