राजस्थान सरकार के आश्वासन के बाद राज्य में पेट्रोल पंप संचालकों ने खत्म की हड़ताल
राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने को लेकर हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालकों ने राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास संग बातचीत के बाद अस्थाई तौर पर हड़ताल खत्म कर दी है। खाचरियावास के मुताबिक, वैट के आकलन के लिए कमिटी बनाई गई है जो 10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। बकौल खाचरियावास, शुक्रवार शाम से पेट्रोल पंप खुल जाएंगे।