राजस्थान सरकार द्वारा निलंबित की गईं ग्राम प्रधान को हाईकोर्ट ने किया बहाल
राजस्थान सरकार द्वारा निलंबित की गईं चाकसू (जयपुर) की प्रधान उगंता चौधरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार के निलंबन के आदेश को नियम के खिलाफ बताया है। दरअसल, प्रधान के पति को विकास कार्यों को मंज़ूरी देने के बदले कमीशन लेने का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई थी।