राजस्थान सरकार ने 1 महीने के कार्यकाल में लिए क्या-क्या महत्वपूर्ण निर्णय?
राजस्थान सरकार का सोमवार को 1 महीना पूरा हो गया। इस दौरान सरकार ने ऐंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। अन्य फैसलों में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹450 में सिलिंडर देना, 'महात्मा गांधी सेवा प्रेरक' भर्ती पर रोक व राजीव गांधी इंटर्नशिप कार्यक्रम को बंद करना शामिल है।